Friday, September 20, 2024
Home Admission NEET PG Admit Card 2024 Release: नीट पीजी के एडमिट कार्ड जारी,...

NEET PG Admit Card 2024 Release: नीट पीजी के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाऊनलोड

NEET PG Admit Card 2024 Release: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज यानी 8 अगस्त को नीट पीजी 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे नीट पीजी की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा कैंडिडेट इस डायरेक्ट लिंक https://www।natboard।edu।in/view के जरिए भी नीट पीजी 2024 (NEET PG Admit Card 2024 Release) का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं।

यह परीक्षा अनिवार्य सेक्शन फॉर्म में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यानी उम्मीदवारों को देश भर में प्रत्येक सेक्शन के लिए समान समय दिया जाएगा। नीट पीजी भारत में उपलब्ध 52,000 पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों पर मेडिकल ग्रेजुएटों को एडमिशन देने के लिए आयोजित किया जाता है।

ज्ञात हो कि पहले यह परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली थी। हालांकि, बाद में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अनियमितताओं के कारण इसे ‘एहतियाती उपाय’ के तौर पर कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था। ऐसा चौथी हुआ जब NEET PG 2024 की परीक्षा तिथि बदली गई है। पहले यह 3 मार्च को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 7 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया और फिर आम चुनावों के कारण इसे 23 जून को आगे बढ़ा दिया गया था।

NEET PG Admit Card 2024 को ऐसे करें डाउनलोड

  • NBE की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NEET PG 2024 एडमिट कार्ड” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • फिर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित कर लें।

Read Also – GAIL Non Executive Recruitment 2024: गेल इंडिया में नॉन-एग्जीक्यूटिव की भर्ती, 391 पदों के लिए मंगाए आवेदन, जानें डिटेल्स

RELATED ARTICLES

UNESCO Job 2024: यूनेस्को जैसे प्रतिष्ठित संगठन में जॉब का शानदार मौका, ‘यंग प्रोफेशनल्स’ प्रोग्राम के लिए तत्काल भरें फार्म

UNESCO Job 2024: यूनेस्को यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम (YPP) के माध्यम से अपने करियर को आगे बढ़ाने का शानदार मौका मिल रहा है।...

CG TET RESULT 2024 RELEASE | छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के रिजल्ट घोषित [DOWNLOAD PDF]

CG TET Result 2024 Release: छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अहम जानकारी सामने आ रही है।...

CAT 2024 Registration Date Extended: अब इस डेट तक भर सकेंगे कैट परीक्षा फॉर्म, तारीख आगे बढ़ी

CAT 2024 Registration Date Extended : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में प्रवेश के लिए की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए...

Most Popular

Chhattisgarh PHE Bharti Update: छत्तीसगढ़ के पीएचई विभाग में 181 पदों पर नई भर्ती के लिए मिली मंजूरी

Chhattisgarh PHE Bharti Update : लंबे समय से पीएचई में भर्ती का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर...

नगर सेना के 430 पदों पर फिलहाल चल रही महिलाओं की भर्ती, 22 सितंबर से जनरल ड्यूटी के 100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया...

Nagar Sena Bharti 2024: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में 16 सितंबर से 21 सितंबर 2024 तक हॉस्टल ड्यूटी हेतू पूरे सरगुजा...

IOCL Recruitment 2024: एलएलबी डिग्री वालों के लिए अच्छा मौका, इंडियन ऑयल में निकली लॉ ऑफिसर के पदों पर रिक्तियां

IOCL Recruitment 2024: एलएलबी डिग्री वालों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। देश के प्रमुख सरकारी कंपनियों में से एक इंडियन...

Delhi Police Recruitment 2024: दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए चल रहे आवेदन, लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन

Delhi Police Fingerprint Expert Recruitment 2024: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अपने फिंगर प्रिंट ब्यूरो के अंतर्गत फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के 30...